नवाज़िशे तेरी साँसों की
नवाज़िशे तेरी बातो की
रूह मेरी बेताबी खो चुकी
ताकीर मिली तेरी आँखों की
तेरे आने से ज़िन्दगी खिली
हर लम्हे को ज़िन्दगी मिली
मेरी हंसी
मेरी ख़ुशी
मेरी चाहत को नेमत मिली
खबर मिली तेरे आने की
नवाज़ीशे तेरी साँसों की
समझा के प्यार की इबारतें
पूरी कर दी दिल की हसरतें
तेरा वो प्यार तेरा खुमार
मुकम्मल हुई बनके तेरी
नवाज़िशे तेरी साँसों की
नवाज़िशे तेरी साँसों की
नवाज़िशे तेरी बातो की
रूह मेरी बेताबी खो चुकी
ताकीर मिली तेरी आँखों की